बेहतर स्वास्थ्य के लिए नींद अति आवश्यक है। हम लोगों के सभी क्रिया कलापों की एक सीमा निर्धारित है जिसके अनुसार सभी क्रिया कलापों को किए जाने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। उसमें से एक भाग है, नींद (सोना)। सभी सजीव के लिए नींद अति आवश्यक है। आज हम लोग इस लेख में इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।
नींद ( सोना ) और हम लोग का स्वास्थ्य :-
जब से हम लोग पैदा होते हैं सबसे पहले क्रिया कलाप नींद का होता है। जैसे जैसे समय बढ़ता जाता है नींद का स्तर घटता जाता है। कई जगहों पर लोगों के पास भरपूर नींद लेने का समय नहीं होता है। जबकि अगर नींद पूरी नहीं होती है। तो तुरंत हम लोगों के शरीर पर प्रभाव दिख जाता है। नींद पूरी न होने के वजह से बहुत सारी बीमारियां हमारे शरीर में आ जाती हैं। इसलिए नींद और स्वास्थ्य का संबंध एक अटूट संबंध है।
नींद (सोना) :-
वर्तमान समय में लोग रुपया पैसा या अन्य कामों के चलते अपने शरीर को भरपूर नींद नहीं दे पाते हैं। वो मात्र 3 से 4 घंटा की ही नींद लेते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। बहुत सारे लोगों को नींद बहुत कम आती ही है। जैसे के लेटने पर बेचैनी जैसी समस्या , सोए तो कुछ समय बाद नींद खुल जाना इन सब का कारण होता है मानसिक तनाव अगर आप कही से भी किसी चीज के लिए परेशान है उसके विषय में ज्यादा सोचते हैं तो आपको नींद आने में प्रोबलेम होगी जिससे आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। इसलिए हम लोगों को अपने दिमाग को स्थिर और शांत बनाए रखने की आवश्यकता है। जब कभी आप लोग सोने के लिए लेट जाए और कुछ शारीरिक समस्या होने के कारण आप लोगो को नीड नहीं आती है जिससे पहले से बीमार होते हुए भी और बीमारी बढ़ जाती है। जिसके लिए संबंधित डॉ को दिखा कर परामर्श ले जिससे अच्छी नींद का सेवन कर सकें और अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखें। बहुत लोगों को हमने देखा है। के वो रात भर रूपये के लिए ड्यूटी करते हैं और दिन में अच्छी नींद नहीं आती है जिससे उनका स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता है। इसके शिकार सबसे ज्यादा पुलिस और फोर्स लाइन के लोग होते हैं। क्योंकि इनके ड्यूटी का कोई समय नहीं होता है। जिससे उन लोगों को कोई न कोई समस्या का सामना करना पड़ता है। रात हम लोगों के लिए बनी है सोने के लिए जोकि प्राकृतिक देन है। जिससे लोगों को रात में नींद लेना ही चाहिए लेकिन फोर्स लाइन के लोगों के लिए मजबूरी है। क्योंकि ये लोग जब सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हैं तब हम लोग चैन की नींद ले पाते हैं। हम लोग इनके शुक्र गुजर हैं। फिर भी फोर्स लाइन के लोगों को बदल बदल के ड्यूटी करना चाहिए जिससे उन लोगों को भी एक अच्छी नींद मिल सके। क्योंकि ये हमारे समाज और देश के सुरक्षा कर्मी है जिनकी वजह से हम लोग सुरक्षित हैं। इस लिए भरपूर नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। जिससे हम लोग स्वास्थ्य रह सके।
अच्छी नींद न लेने से शरीर में आने वाले परिवर्तन :-
सम्बंधित ख़बरें
हार्ट अटैक का आयुर्वेद से ईलाज,ऋषि मुनियों द्वारा बताये गए नुस्खे
गुड का सेवन करने से हम लोगों को क्या क्या फायदे मिलते हैं आइए जानते हैं।
अगर आपको भी है पोर्न देखने की लत एक्सपर्ट के द्वारा बताई गई टिप्स से करे दूर
आइये जानते है कार और मोटरसाइकिल के समय में साइकिल को चलाने से क्या – क्या फायदे होते हैं ?
अगर आप भी देर रात तक है जागते तो हो जाये सावधान, नही तो हो सकते है ये गंभीर परिणाम
सम्बंधित ख़बरें
हार्ट अटैक का आयुर्वेद से ईलाज,ऋषि मुनियों द्वारा बताये गए नुस्खे
गुड का सेवन करने से हम लोगों को क्या क्या फायदे मिलते हैं आइए जानते हैं।
अगर आपको भी है पोर्न देखने की लत एक्सपर्ट के द्वारा बताई गई टिप्स से करे दूर
आइये जानते है कार और मोटरसाइकिल के समय में साइकिल को चलाने से क्या – क्या फायदे होते हैं ?
अगर आप भी देर रात तक है जागते तो हो जाये सावधान, नही तो हो सकते है ये गंभीर परिणाम
अगर हम लोग अच्छी नींद ( 6 से 8 घंटे की ) नहीं लेते हैं तो सबसे पहले हम लोगों के चेहरे का एक्सप्रेशन चेंज हो जाता है। फिर सिर दर्द आंख दर्द फिर धीरे धीरे आंखे लाल हो जाती हैं। सब उजड़ा उजड़ा सा लगता रहता है। हम लोग अगर निर्धारित नींद का सेवन नहीं करते हैं तो फिर इसके अतिरिक्त हांथ पैर जोड़ो में दर्द होने लगता है। बुखार की भी समस्या आ जाती है। फिर धीरे धीरे पीलिया, रतौंधी, बुखार, घुटनों में दर्द, लीवर संबंधी समस्या अन्य कई समस्याओं का शिकार हो जाता है। अगर आप लोग अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो देखने पर आपकी उम्र ज्यादा लगने लगती है। इसीलिए एक निर्धारित नींद का सेवन करता हम लोगों के लिए अति आवश्यक है।
हम लोगों को कितने घंटे की नींद लेना चाहिए ? :-
हम लोगों को एक निर्धारित नींद का सेवन करना अति आवश्यक है। जिसकी समयावधि 7 से 8 घंटे की है। अगर हम लोग 24 घंटे में 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं तो हम लोगों का स्वास्थ्य अधिकतर सही रहता है।
अगर हम लोग अधिक नींद का सेवन करते हैं उसके कारण भी हम लोग बीमार हो सकते हैं। सबसे बड़ा इसका कारण आलस हो जाता है। जिससे मोटापा और अन्य कई समस्या का सामना करना पड़ता है। इस लिए ज्यादा सोना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।