गुड गन्ने से निर्मित एक ऐसा ठोस खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन करने से हम लोगों को बहुत सारे फायदे होते हैं। ये केवल मिठास के लिए नहीं जाना जाता बल्कि इसके भी कई फायदे हैं। इसका परीक्षण गन्ना अनुसंधान संस्थान में किया जाता है। जोकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित है। आज हम लोग इस लेख में इसके कुछ प्रमुख फायदे और नुकसान के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।
![]() |
खबरिया हलचल |
गुड (jaggery) :-
गुड का निर्माण गन्ने से किया जाता है। इस गुड के निर्माण करने की प्रक्रिया ग्रामीण क्षेत्र में अलग और संस्थान में अलग तरीके से किया जाता है। पहले हम लोग ग्रामीण क्षेत्रों की बात कर लेते हैं। अपने सुविधा और उपस्थित उपकरण को देखते हुए पहले गन्ने को अच्छे से साफ किया जाता है, फिर उसको कोल्हू में डालकर गन्ने से रस निकल लिया जाता है। फिर उसके बाद गन्ने के रस को छन लिया जाता है जिससे उसमें उपस्थित हानिहारक चीजे बाहर ही निकल जाए फिर गन्ने से रस निकालकर उसको उचित तापमान पर गरम किया जाता है और एक जगह पर छोटे छोटे तुलने में मात्र के अनुसार रख लिया जाता है। बल्कि संस्थान में उचित माध्यम में उपकरण उपलब्ध होते हैं जिसके कारण सबसे पहले गन्ने को साफ कर गन्ने से रस निकालकर उसको मशीनीकरण से एकदम शुद्ध किया जाता है और परीक्षण किया जाता है के इसमें कितने हानिकारक और लाभदायक पदार्थ उपलब्ध हैं फिर उसके बाद में उसको उचित तापमान पर गरम करके गुड बनाया जाता है।
गुड का रंग हल्के पीले से लेकर गढ़े भूरे तक हो सकता है। कभी कभी इसका रंग हल्का लाला भी देखने को मिलता हैं। गुड से मिठास के लिए अन्य पदार्थ से तुलना की जाती है।
गुड में उपलब्ध तत्व :-
गुड में प्रति 100 ग्राम में :– सुक्रोज (ग्राम) = 80–85, ग्लूकोज फ्रक्टोज (ग्राम) = 5–15, प्रोटीन ( ग्राम ) = 0.4, वसा (ग्राम) = 0.1, कैल्शियम (मलीग्राम) = 8.0 , आयरन (मिलीग्राम) = 11.0, फास्फोरस (मिलीग्राम) = 4.0, विटामिन ए (आई.यू.) = 900–1200, विटामिन बी ( आई. यू. ) = 60–80, कुल खनिज (ग्राम) = 0.6–1.0, नमी ( ग्राम ) = 5–10 और ऊर्जा ( किलोकैलरी ) = 380–390
गुड के सेवन से फायदे :-
गुड लोहतत्व का प्रमुख श्रोत है। इसका उपयोग मुख्यतः दक्षिण एशिया में किया जाता है। गुड मिठास के साथ साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है। शर्करा होने के कारण यह ऊर्जा का प्रमुख श्रोत है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की पोषक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह कई रोगों जैसे पीलिया, रक्तहीनता, दृष्टि क्षीणता आदि उपचार में शायक सिद्ध है। बाजार में उपलब्ध अधिकांश गुड गंधक आधारित रसायनों द्वारा साफ किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
सम्बंधित ख़बरें
हार्ट अटैक का आयुर्वेद से ईलाज,ऋषि मुनियों द्वारा बताये गए नुस्खे
बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको कितनी देर की नींद आवश्यक होती है,आइये जानते हैं
अगर आपको भी है पोर्न देखने की लत एक्सपर्ट के द्वारा बताई गई टिप्स से करे दूर
आइये जानते है कार और मोटरसाइकिल के समय में साइकिल को चलाने से क्या – क्या फायदे होते हैं ?
अगर आप भी देर रात तक है जागते तो हो जाये सावधान, नही तो हो सकते है ये गंभीर परिणाम
गुड का सेवन करने से पेट में होने वाली समस्या जैसे पाचन संबंधी और गैस से भी छुटकारा मिलता है। खाना खाने के बाद गुड का सेवन करने से पाचन अच्छा होता है जिससे अन्य कई बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दियों के समय गुड का सेवन करना अमृत के समान होता है क्योंकि गुड ऊर्जा की क्षमता को बढ़ाता है जिससे सर्दी,जुकाम और खांसी जैसी समस्या से बचा जा सकता है। इसके लिए गुड का सेवन दूध या चाय के साथ में किया जा सकता है और काढ़ा बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। गुड को अदरक के साथ उचित तापमान पर गरम करने के बाद इसका सेवन करने से गले में होने वाली समस्या जैसे गले में खराश से भी राहत मिलती है और आवाज भी साफ निकलती है और इसी का प्रयोग करने से जोड़ो में होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। गुड रक्तसंचर को बेहतर करता है। गुड शरीर में उपस्थित हानिहारक पदार्थ टॉक्सिंस को बाहर करता है जिससे त्वचा साफ और मुलायम होती है। यह त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। यह त्वचा को अंदर से बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। गुड का सेवन करने से चेहरे में निकलने वाले मुंहासों से भी राहत प्रदान करता है। अगर कभी डॉ आप लोगों को आयरन संबंधी समस्या को बताता है तो गुड का सेवन करने से इस समस्या को दूर किया जा सकता है क्योंकि गुड आयरन का प्रमुख श्रोत है। एनीमिया जैसी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने में सहायक है। गुड आपके शरीर की ऊर्जा को बड़ा देता है जिससे आपके शरीर में महसूस होने वाली थकान कम हो जाती है। गुड में एंटी एलर्जिक तत्व पाए जाते हैं जिससे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखा जा सकता है। इस लिए अस्थमा जैसी बीमारी में डॉ गुड का सेवन करने को बोलते हैं। गुड रक्त सफाई हेतु साफ़हायक है। गुड गले और फेफड़ों में संक्रमण में भी सहायक है। स्वांस संबंधी समस्या में भी गुड लाभदायक सिद्ध हुआ है। कान में दर्द होने पर भी गुड लाभदायक है। पीलिया जैसी बड़ी समस्या में भी गुड लाभदायक है।गुड महिलाओं में मासिक पीरियड में भी लाभदायक है । गुड का सेवन करने से सोचने समझने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। अगर आप लोगो को कम भूख लगती है तो आप लोग गुड का सेवन करे आपकी समस्या को सुलझाने का काम गुड करेगा। खट्टी डकारे आने में , वजन कम करने में भी गुड लाभदायक है। ये थे कुछ महत्वपूर्ण गुड के फायदे।
गुड से नुकसान :–
गुड के सेवन करने से कोई खास नुकसान नहीं है फायदे बहुत हैं। अधिक मात्रा में गुड का सेवन करने से शुगर जैसी बीमारी को बढ़ावा मिलता है अगर आपको शुगर की बीमार पहले से है तो गुड का सेवन करने से आपकी समस्या और बढ़ेगी। गुड का सेवन करने से दंत में कीड़े लड़ना और मसूड़ों से संबंधित समस्या हो सकती है। अधिकांशतः गुड से फायदे ही होते है नुकसान न के बराबर हैं।