कुमार विश्वास ने कहा कि अपने बच्चो को गीता-रामायण पढ़ाइये कही ऐसा न हो आपके घर का नाम रामायण हो और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जाये

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

 

विश्वभर में अपनी कविताओं और रामकथा के माध्यम से प्रसिद्ध विश्वविख्यात कवि कुमार विश्वास इन दिनों अपने एक बयान से काफी चर्चा में है,इस बयान में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बातों-बातों में ही प्रहार किया है।सोशल मीडिया पर वायरल कुमार विश्वास के इस बयान को सत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही में जहीर इकबाल संग हुई शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।वायरल वीडियो में कुमार विश्वास ने कहा कि ‘ अपने बच्चो को गीता-रामायण भी पढ़ाइये,कही ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो लेकिन आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाये ‘ कुमार विश्वास ने यह बयान मेरठ महोत्सव में दिया।

अपने बच्चों को रामायण-गीता पढ़वाइए अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो लेकिन आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई ओर उठाकर ले जाये- कवि कुमार विश्वास

शत्रुघ्न सिन्हा जी के घर का नाम रामायण है। अब ये निशाना किस पर है? pic.twitter.com/wIUPfv6nm4

— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) December 22, 2024

आपको बता दे कि वायरल होने के बाद कुमार विश्वास का यह बयान जनता सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से जोड़कर देख रही है क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा के पिता सत्रुघ्न सिन्हा के 4 भाइयों के नाम रामायण के भगवान राम के चारो भाइयों पर है और उनके घर का नाम रामायण है और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने लांग टर्म बॉयफ्रेंड मुस्लिम जहीर इकबाल से शादी कर ली है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की यह शादी दोनों के धर्म अलग होने की वजह से काफी चर्चा में रही थी और लोगो ने बहुत भला-बुरा कहा था लेकिन दोनों ने समाज की परवाह न करते हुए शादी रचा ली थी और अब बेहद खूबसूरत जिंदगी जी रहे है।सोनाक्षी सिन्हा आये दिन अपने हनीमून की फ़ोटो सोशल मीडिया पर डालती है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को अपने करीबियों की उपस्थिति में अपने लांग टर्म बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी,इस शादी में सोनाक्षी सिन्हा के भाई भी सम्मिलित नही हुए थे।यह शादी काफी विवादों से घिरी हुई थी हर जगह सत्रुघ्न सिन्हा से मीडिया वाले सवाल पूछ रहे थे क्योकि सत्रुघ्न सिन्हा के फैन्स उनको कट्टर हिन्दू मानते थे।

Kuldeep Yadav  के बारे में
Kuldeep Yadav Main Kuldeep Yadav, ek blogger hoon. Maine blogging ki duniya mein apna safar do saal pehle shuru kiya tha, aur tab se apne likhne ka junoon aur passion dikhate hue, apni ek pehchaan banayi hai. Blogging ke madhyam se main apne vichar, experiences, aur insights ko apne readers tak pohnchata hoon. Read More
For Feedback - newsaria15@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon