आइए जानते हैं हमारे शरीर के बारे में कुछ रहस्य, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे ?

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

 मनुष्य का शरीर एक अद्भुत संरचना है। इसके हर हिस्से में कुछ ऐसे अनसुने रहस्य छिपे हैं, जिनके बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे। कुछ ऐसे फैक्ट बताने वाले हैं जिन्हें शायद ही आपको किसी स्कूल में पढ़ाया गया होगा? 

1. आंखे: हमारे शरीर का स्थिर आकार 

जन्म के बाद उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर का हर अंग  बढ़ता है, सिवाय एक अंग को छोड़कर और वो है हमारी आंखों की काली पुतलियां। यह जन्म से लेकर मृत्यु तक कभी भी नहीं बढ़ती हैं, क्योंकि इसमें कभी भी रक्त संचार नहीं होता है।

2. नींद का रहस्य

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जब हम सोते हैं, तो कुछ समय के लिए हमारे शरीर को लकवा मार जाता है और ये प्रत्येक व्यक्ति के साथ होता है। आपने महसूस किया होगा कि जब हम सोने के लिए जाते हैं और हमारे हाथ में कोई भी वस्तु या मोबाइल ही हो, तो जैसे ही नींद आती है मोबाइल हाथ से अपने आप छूट कर गिर जाता है और हमें पता भी नहीं चलता।

3.रक्त वाहिनियों (नसों की लंबाई) की लंबाई

एक जवान और स्वस्थ व्यक्ति के अंदर लगभग 5 लीटर से अधिक खून होता है और हमारा दिल एक मिनट में 72 बार धड़ककर, इस पूरे रक्त को हमारे शरीर की रक्त वाहिनियों (नसों) के माध्यम से पहुंचाता है, जिसकी रफ्तार करीब 4.8 से 6.5 किमी प्रति घंटा होती है। आपको जानकर हैरानी होगी यदि हमारे शरीर की सभी रक्त वाहिनियों को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो उसकी लंबाई लगभग 100000(एक लाख) किलोमीटर तक हो जाएगी। इससे पूरी पृथ्वी को लगभग 2.5 बार लपेटा जा सकता है।

4. हड्डियां

क्या आपको पता है, की जन्म के समय हमारे शरीर में कुल 213 हड्डियां होती हैं, लेकिन जवान होने से पहले कुछ हड्डियां आपस में जुड़ जाती हैं। एक वयस्क इंसान के शरीर में 206 हड्डियां होती हैं। इसी के साथ हमारे शरीर की सबसे लंबी और मजबूत जांघ ही हड्डी होती है, जिसे फीमर कहते हैं। यह बहुत ही मजबूत होती है लगभग एक स्टील के पाइप जितनी। वहीं शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज कहते हैं जो कान के बीच में पाई जाती है।

5. छींक और उसकी ताकत

जब हम छींकते हैं, तो हमारे नाक और मुंह से लगभग 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बाहर निकलती है। यह इतनी ताकतवर होती है, कि यदि हम अपनी छींक को रोक ले, तो यह हमारे गले में भी छेद कर सकती है। इतना ही नहीं छींक रोने से हमारे फेफड़ों और दिमाग में भी समस्या हो सकती है, इसलिए कभी भी छींक को रोकना नहीं चाहिए।

6. स्वाद और उम्र का संबंध

क्या आपको पता है, की 60 साल की उम्र तक पहुंचने पर आपके किसी भी चीज के स्वाद परखने की क्षमता लगभग आधी रह जाती है। इसलिए आपने देखा होगा कि बच्चों को चटपटी चीजें ज्यादा पसंद होती हैं, क्योंकि बच्चों में स्वाद परखने की क्षमता अधिक होती है।

7. दिमाग और सपनों का रहस्य

हम इंसानों का दिमाग दिन के मुकाबले रात में ज्यादा चलता है। ज्यादा सपने देखने वाले इंसान का और भी तेजी से चलता है। ये सपने हमारे लिए किसी रहस्य से कम भी हैं। क्योंकि कई एक्सपर्ट का मानना है, कि यदि आप किसी बहुत ही ठंडे कमरे या ठंडी जगह पर सोते हैं, तो आपको बहुत ज्यादा बुरे सपने आएंगे।

8. इंसानों की अनोखी हंसी

पूरी पृथ्वी पर मौजूद जीव में सिर्फ हम इंसान ही हैं, जो खुलकर हस सकता है। हम जब भी हंसते हैं तो फेसियल मसल्स खींचते हैं और करीब 15 मिनट तक मुस्कुराने से चेहरे की मसल्स का व्यायाम हो जाता है।

9. मानव शरीर! बैक्टीरिया का संसार

हमारे शरीर में लगभग 39 ट्रिलियन बैक्टीरिया होते हैं और इनमें से अर्बन बैक्टीरिया हमारी स्किन के ऊपर भी शरीर के बाहर भी होते हैं। लेकिन इन बैक्टीरिया से घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इनमें से ज्यादातर बैक्टीरिया हमारे लिए कोई नुकसान कारक नहीं है। शरीर में मौजूद कुछ बैक्टीरिया हमारे शरीर को ठीक होने में मदद करते हैं। ये बैक्टीरिया के लिए दरअसल हमारा शरीर एक बड़े ग्रह के समान है जैसे एक पृथ्वी ग्रह है जिस पर हम सब रहते हैं वैसे ही हमारे शरीर पर शरीर पर मौजूद इन बैक्टीरिया के लिए भी किसी ग्रह से कम नहीं है।

Kuldeep Yadav  के बारे में
Kuldeep Yadav Main Kuldeep Yadav, ek blogger hoon. Maine blogging ki duniya mein apna safar do saal pehle shuru kiya tha, aur tab se apne likhne ka junoon aur passion dikhate hue, apni ek pehchaan banayi hai. Blogging ke madhyam se main apne vichar, experiences, aur insights ko apne readers tak pohnchata hoon. Read More
For Feedback - newsaria15@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon